फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Barabanki: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, हादसे में परिचालक की मौत व पांच यात्री घायल

बाराबंकी के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बाराबंकी बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ओवरटेक करने के चक्कर में सामने जा रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस के परिचालक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य यात्री घायल हो गए। हालांकि बड़ा हादसा टल गया क्योंकि बस में काफी यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की देर रात बाराबंकी बहराइच हाईवे पर चौकाघाट के पास लखनऊ से बहराइच जा रही रोडवेज बस ओवरटेक करने के दौरान ट्रक में पीछे से घुस गई जिसमें बस परिचालक गोंडा जिले के गोबरे पुरवा थाना कर्नलगंज निवासी वासुदेव (35) की मौत हो गई है। पांच यात्रियों को हल्की चोटें आई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें