लखनऊ अयोध्या हाईवे स्थित चौपुला डग्गामार बसों का अड्डा बन गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12:00 बजे एआरटीओ प्रशासन अंकित शुक्ला की अगुवाई में प्रवर्तन दल ने औचक जांच की। जांच के दौरान एक बस, जो गोरखपुर जा रही थी को सवारी भरते हुए पकड़ा गया। एआरटीओ के निर्देश पर टीम ने बस को मौके पर ही सीज कर दिया। यात्रियों को दूसरे वाहन से भेजा गया। बस सीज करने करते ही बस चालक ने इसकी सूचना अन्य निजी बस चालकों को दे दी। इससे कई वाहन सड़क किनारे खड़े रहे। प्रवर्तन टीम के जाते ही डग्गामार बसें फिर सड़कों पर दौड़ने लगीं और बेखौफ होकर सवारी बिठाती नजर आईं।