फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: भैंस नहलाने गया युवक नदी में डूबा, पैर फिसलने से हुआ हादसा

सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के रानीपुरवा गांव निवासी बलराम यादव सोमवार दोपहर सरयू नदी में डूब गया । युवक गांव से करीब दो किलोमीटर दूर नदी में अपनी भैंस को नहलाने गया था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बलराम के साथ मौजूद अन्य ग्रामीणों ने उसे डूबते हुए देखा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर एसडीएम प्रीति सिंह, सीओ रामनगर गरिमा पंत और रामसनेहीघाट सीओ जटाशंकर मिश्र सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें