- जीआरपी व रेलवे अधिकारियों की अनदेखी से हो सकता है बड़ा हादसा
फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रेलवे स्टेशन पर अधिकतर यात्री एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए सीढि़यों की बजाए रेलवे ट्रैक पार करके अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। उधर, जिम्मेदार भी इसकी अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों के जैसे ही प्लेटफाॅर्म नंबरों पर आने के लिए स्टेशन मास्टर कार्यालय से सूचना दी जाती है। वैसे ही अधिकतर यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए सीढि़यों का इस्तेमाल करने की बजाए, जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि ट्रेन सामने नजर आने पर कुछ यात्रियों में घबराहट हो जाती है और उन पर प्लेटफार्म पर चढ़ा नहीं जाता हैं। ऐसे में दूसरे लोग सहारा देकर उन्हें चढ़ा पाते हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन पर मौजूद जीआरपी के जवान व रेलवे अधिकारी यात्रियों को ऐसा करने से रोकने के बजाए, अनदेखी कर रहे हैं।
जिम्मेदारों की अनदेखी किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती है। प्लेटफार्म से पैर फिसलकर पहले कई बार यात्री चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद सख्ती नहीं बरती जा रही है।
वर्जन-
ट्रेन के आने की सूचना देने के साथ यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से एक-दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए सीढि़यों से जाने का अनुरोध किया जाता है। इसके बावजूद यात्री कोई सुनवाई नहीं करते हैं।-सुरेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक बड़ौत।