फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूपी स्तरीय महिला बास्केटबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में सोमवार से प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 27 से 29 जुलाई तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन का संदेश दिया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना व कोच मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें