बेनीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कौशल प्रदर्शनी एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर पं. गिरिशपति त्रिपाठी ने अप्रेंटिसशिप पूर्ण करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास और अप्रेंटिसशिप युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। इस अवसर पर आईटीआई के प्रधानाचार्य ई. अरुण कुमार, संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) राम प्रकाश, संस्थान के अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कौशल विकास से जुड़े विभिन्न मॉडल और प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहे।