पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बैसिंह गांव में मंगलवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आकर बैसिंह निवासी राजू यादव (32) की मौत हो गई। परिजनों ने बगल स्थित एक भट्टे के चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। काफी संख्या में इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू किया है। पूर्व मंत्री पवन पांडे समेत समाजवादी पार्टी के कई नेता मौके पर इकट्ठा हुए हैं। घटना को लेकर सभी आक्रोश जता रहे हैं। पूराकलंदर पुलिस भी मौके पर मौजूद है और परिजनों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दे रही है। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।