फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टीजीटी परीक्षा की प्रथम पाली में 2,469 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा की प्रथम पाली बुधवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार, प्रथम पाली में कुल 4,565 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,469 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, 2,096 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा के दौरान कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था या शिकायत की सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें