फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की स्मृति में रक्तदान शिविर, 31 यूनिट रक्त संग्रह

राष्ट्रपति की ओर से कीर्ति चक्र से सम्मानित अमर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के प्रथम शहादत दिवस पर शुक्रवार को राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन अयोध्या के सहयोग से कल्याण मंगलम, मानस नगर रायबरेली रोड में श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लगभग 31 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि हर वर्ष शहीद की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की ओर से बनाए गए मंगलम गेस्ट हाउस का नामकरण भी अमर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के नाम पर किया गया। शहीद के चचेरे भाई अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें