फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरयू में एसटीपी से शत प्रतिशत ट्रीटमेंट होने के बाद गिरेगा साफ पानी

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में “आइए गंगा संग बनाएं नदियों का त्योहार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नमामि गंगे के सचिव व केंद्र सरकार के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सचिव वीएल कांथा राव ने की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम नदियों के प्रति आस्था, एकता और जिम्मेदारी का संदेश देने वाला है। कार्यक्रम के बाद सचिव सरयू तट पर आयोजित देव दीपावली कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने सरयू नदी की स्वच्छता को लेकर कहा कि वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत गंदा जल एसटीपी से ट्रीटमेंट होने के बाद सरयू में गिर रहा है। अगले छह महीनों के भीतर 100 प्रतिशत गंदे पानी को ट्रीटमेंट के बाद ही नदी में छोड़ा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य है कि सरयू में केवल वही जल प्रवाहित हो, जो नदी के जल के समान स्वच्छ हो। कांथा राव ने बताया कि गंगा की सभी सहायक नदियों की सफाई और पुनर्जीवन पर तेजी से काम चल रहा है। अयोध्या को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है ताकि सरयू की पवित्रता सदा बनी रहे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे नदियों को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने में भागीदारी निभाएं क्योंकि स्वच्छ नदी ही जीवन का आधार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें