फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरकार की नीतियों के विरुद्ध सपाइयों ने भरी हुंकार, धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 26 May 2026 06:05 PM IST

देश व प्रदेश में असफल व निरंकुश भाजपा सरकारों में मंहगाई, बेरोजगारी, अघोषित विद्युत कटौती, पेपर लीक,स्थानीय समस्याओं को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व हैरिंगटनगंज ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया, और मांगो से संबंधित राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार को सौंपा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता ने देश व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार सभी मोर्चो पर विफल है,मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार चरम पर है।लोग त्राहि त्राहि कर रहे है।उन्होंने लोगों से आगामी 2027 में विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुनीता कोरी, दर्शना कोरी ,पवन यादव, अश्वनी यादव, ज्वाला प्रसाद रावत , समरपाल यादव, संदीप यादव, रामजी रावत, गौरव रावत, अनिल यादव,विनय ,प्रमोद कुमार,हिमांशु यादव, लईक अहमद, शोयब अहमद,अमित सिंह, अनुराग यादव, विक्रांत रावत, निशा कोरी, सुषमा पासी, विवेक यादव,अंशुल चौरसिया,धर्मेन्द्र रावत , शिव कुमार पासी, मनोज कुमार, बृजेश पासवान, प्रदीप रावत, राजकुमार पासी, बलकार यादव,मास्टर राम निहाल यादव,विजय यादव,अमर सेन यादव, सचिन यादव,संदीप यादव, आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें