फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता ही हथियार

रिज़र्व पुलिस लाइन स्थित आरटीसी सभागार में RISA सेमिनार का आयोजन। कार्यक्रम का उद्देश्य फाइनेंशियन फ्रॉड और साइबर अपराधों पर जागरूकता फैलाना था। सेमिनार का आयोजन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) द्वारा अयोध्या पुलिस के सहयोग से किया गया। BSE के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री सुन्दरारामन रामामूर्ति मुख्य अतिथि रहे। रामामूर्ति ने डिजिटल युग में जागरूकता को साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा हथियार बताया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिसकर्मियों को संबोधित किया। साइबर अपराधों की पहचान और रिपोर्टिंग प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी गई। फर्जी निवेश योजनाओं, स्कैम कॉल्स और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। सेमिनार में पुलिस कर्मियों, निवेशकों और नागरिकों की उत्साहजनक भागीदारी रही। कार्यक्रम में साइबर अपराध नोडल अधिकारी बलवंत चौधरी, एएसपी देवेश चतुर्वेदी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें