सीएम योगी और गौ माता को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद अयोध्या में सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर हिंदू फायर ब्रांड नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विनय कटियार ने कहा कि इस तरह का बयान देना बेहद गलत और निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे बयान देने वाले मौलाना को बिहार की जनता ही ठीक कर देगी। विनय कटियार ने कहा कि देश में कानून का सम्मान करना चाहिए और किसी को भी भड़काऊ बयान देने से बचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि गौ माता हिंदू समाज की आस्था का केंद्र हैं और उनके खिलाफ या किसी भी व्यक्ति के परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता।