फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रामपथ पर लता चौराहे से टेढ़ीबाजार तक सख्त प्रतिबंध, बैट्री रिक्शा चालकों को मेयर ने दिलाया समाधान का भरोसा

अयोध्या में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से रामपथ पर लता चौराहे से टेढ़ीबाजार तक प्रतिबंध लागू करते हुए रूट निर्धारण किया गया है। इस निर्णय के चलते बैट्री रिक्शा संचालन बंद होने से सैकड़ों चालक प्रभावित हुए हैं। इसी क्रम में आज बैट्री रिक्शा चालकों ने अयोध्या धाम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी से उनके आवास पर मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। चालकों ने रोज़गार ठप होने और वैकल्पिक व्यवस्था न होने की बात प्रमुखता से उठाई। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने चालकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इस विषय में मंडलायुक्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर शीघ्र समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित और गरीब तबके की रोजी-रोटी से जुड़े मामलों में प्रशासन संवेदनशील है और संतुलित निर्णय लिया जाएगा। बैट्री रिक्शा चालकों ने महापौर के सकारात्मक रुख पर भरोसा जताते हुए जल्द राहत मिलने की उम्मीद व्यक्त की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें