फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामनगरी में 40 दिनों तक मनाया जाता है रंगोत्सव, रामलला को अर्पित होगा अबीर-गुलाल

रामनगरी में रंगोत्सव का विशेष महत्व है। बसंत पंचमी के बाद से ही यहां करीब 40 दिनों तक विविध कार्यक्रमों के साथ रंगों का उत्सव मनाया जाता है। मंदिरों और आश्रमों में कहीं फूलों की होली खेली जाती है तो कहीं अबीर-गुलाल से भक्त सराबोर नजर आते हैं। पूरा शहर भक्तिमय उल्लास और परंपराओं की छटा से रंग जाता है। होली पर्व के दिन राम मंदिर अयोध्या में विशेष आयोजन होंगे। प्रातःकाल से ही भगवान रामलला को अबीर-गुलाल अर्पित किया जाएगा। इसके उपरांत वही गुलाल प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्रीराम को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। पूजा-अर्चना और आरती के बाद भोग का प्रसाद भक्तों में बांटा जाएगा। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालु उत्साह और आस्था के साथ रंगोत्सव में सहभागी बनेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें