फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर राजनीतिक विवाद खड़ा करने की कोशिश

आकाश द्विवेदी Updated Tue, 14 Oct 2025 07:41 PM IST

भव्य मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर समाजवादी पार्टी की ओर से अब एक बार फिर नए सिरे से राजनीतिक विवाद खड़ा किया जा रहा है।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने मंगलवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या के विकास के साथ प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन में करीब 200 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में कुछ नेता और अधिकारी मिलकर इस भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं। पांडेय के अनुसार, उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी के लिए सैकड़ों आरटीआई आवेदन दाखिल किए, लेकिन अब तक केवल 102 का ही जवाब मिला है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कई फाइलें जानबूझकर गायब कर दी गई हैं और अंदरखाने बड़े स्तर पर गड़बड़ी चल रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें