फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राम मंदिर दान विवाद पर बोले महंत कमल नयन दास, निष्पक्ष जांच जरूरी

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दान व्यवस्था को लेकर उठे विवाद पर महंत कमल नयन दास ने कहा है कि यदि कहीं कोई गड़बड़ी हुई है तो उसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जांच करने वालों की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिससे लोगों के मन में संदेह पैदा हो रहा है। महंत कमल नयन दास ने कहा कि आज हर कोई एक-दूसरे पर आरोप लगा रहा है। जो लोग जांच कर रहे हैं, उनकी ईमानदारी पर भी प्रश्नचिह्न लगाए जा रहे हैं। ऐसे माहौल में निष्पक्ष जांच बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने कहा कि अंततः भगवान सब देख रहे हैं और न्याय भी वही करेंगे। उन्होंने उन लोगों पर भी सवाल उठाए जो राम मंदिर और ट्रस्ट पर आरोप लगा रहे हैं। कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने से पहले सभी को आत्ममंथन करना चाहिए। राम जन्मभूमि आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए राष्ट्र और राम जन्मभूमि सर्वोपरि रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर से जुड़े किसी भी मामले में संदेह हो तो उसकी जांच होनी चाहिए, लेकिन पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें