फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और तेज धूप से बचने की अपील

भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। जनपद का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिला अस्पताल में हीट वेव ट्रीटमेंट वार्ड बनाकर बेड आरक्षित किए गए हैं, वहीं श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जल प्याऊ और ओआरएस की व्यवस्था भी की गई है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और तेज धूप से बचने की अपील कर रहा है। अयोध्या में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि घर से निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी साथ रखें, नियमित रूप से ओआरएस का सेवन करें और सिर को टोपी, गमछे या कैप से ढककर रखें। उन्होंने कहा कि फुल आस्तीन और हल्के रंग के कपड़े पहनना भी जरूरी है ताकि शरीर को तेज धूप से बचाया जा सके। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रामनगरी में विभिन्न स्थानों पर जल प्याऊ लगाए गए हैं और लोगों को ओआरएस भी वितरित किया जा रहा है। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर राजेश सिंह ने बताया कि अस्पताल में विशेष हीट वेव ट्रीटमेंट वार्ड बनाया गया है, जहां मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें