अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, डाभासेमर में आयोजित अस्मिता (ASMITA) लीग 2026 में महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में अंडर-13 वर्ग में शिखा, अंडर-18 में आनाया श्रीवास्तव और 18+ वर्ग में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में अंडर-13 में अर्चना, अंडर-18 में अक्षरा सिंह और 18+ में रीमा विजेता रहीं। 200 मीटर में अंडर-13 में अर्चना, अंडर-18 में रूबी और 18+ वर्ग में रीमा ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में खेलो इंडिया कोच रोहित त्रिपाठी व जिला युवा अधिकारी संजीव सिंह मौजूद रहे, जबकि श्रवण कुमार समेत अन्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई।