फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नए साल पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने परिवार के साथ किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन

नए साल के अवसर पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद रविवार को परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन–पूजन किए और हनुमंत लला का भी आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नए वर्ष पर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के दर्शन कर स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। अमेरिका की ओर से वेनेजुएला पर कब्जे को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि किसी देश पर हमला करना, आक्रमण करना या किसी को सताना मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर अमेरिका यह दावा करता है कि वेनेजुएला में लोकतंत्र खतरे में था, तो क्या भारत में भी लोकतंत्र खतरे में है। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत में कभी लोकतंत्र खत्म नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हमारे देश का लोकतंत्र और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का संविधान पूरी तरह सुरक्षित है और इसे बचाने के लिए देश की जागरूक जनता हमेशा एकजुट रही है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी पर आमंत्रण न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें आमंत्रण नहीं मिला था, लेकिन वे उस समय माता शारदा, विंध्यवासिनी और काशी विश्वनाथ के दर्शन करने गए थे। भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वे आज दर्शन के लिए आए हैं, राजनीति की बात नहीं करेंगे। धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले कौन हैं, यह देश और प्रदेश अच्छी तरह जानता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें