फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा नाव हादसे के बाद संतों ने चलाया जागरूकता अभियान

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 12 Apr 2026 04:18 PM IST

मथुरा में हुए नाव हादसे के बाद अयोध्या में संत समाज ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया है। विभिन्न घाटों पर संतों ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की और बिना लाइफ जैकेट नाव में सवार न होने की सलाह दी। इसके साथ स्वयं नाव पर बैठकर सीता राम का पाठ किया। संतों ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर बढ़ती भीड़ के बीच सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी है। अभियान के तहत सुरक्षित नाव संचालन, अधिक भीड़ से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संतों ने प्रशासन से भी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नाव संचालन पर सख्त निगरानी रखने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें