राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन मकान को लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा अपनी बेटी और पिता के साथ एडीए कार्यालय पहुंचीं और सहादतगंज क्षेत्र के बनबीरपुर स्थित मकान से जुड़े अधूरे अभिलेखों के संबंध में प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए एक माह का समय मांगा, लेकिन प्राधिकरण ने केवल सात दिन की मोहलत दी। एडीए ने निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि में मकान से संबंधित सभी वैध अभिलेख और पत्रावलियां उपलब्ध कराई जाएं। इससे पहले तीन जुलाई को पहला और 15 जुलाई तक अंतिम नोटिस जारी किया गया था। कार्यालय से निकलते समय सुप्रिया मिश्रा ने मीडिया से बचते हुए अपना चेहरा ढक लिया।