फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लक्ष्मण पथ परियोजना से प्रभावित परिवारों ने डीएम से लगाई गुहार

अयोध्या के लक्ष्मण पथ मार्ग के प्रस्तावित निर्माण से प्रभावित परिवारों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग की है। मोहल्ला जमथरा बंधा, परगना-हवेली अवध, तहसील सदर के निवासियों का कहना है कि उनका मकान सरयू नदी के बंधे के किनारे स्थित है और प्रस्तावित मार्ग के दायरे में आ रहा है। पीड़ितों पूर्व सांसद लल्लू सिंह से भी मुलाकात कर पूर्व सांसद लल्लू सिंह से मुलाकात कर न्याय दिलाने की मांग किया। निषाद समाज अध्यक्ष श्यामलाल निषाद ने बताया कि पीड़ितों के अनुसार जमथरा श्मशान घाट से स्टीपी प्लांट तक करीब 100 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि वे पिछले लगभग 50 वर्षों से यहां रह रहे हैं और उनके पास रहने के लिए कोई अन्य भूमि उपलब्ध नहीं है। 18 फरवरी 2026 को लेखपाल व सर्वे कानूनगो द्वारा 15 दिन के भीतर मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है। परिवारों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बिना उचित मुआवजा और वैकल्पिक आवास की व्यवस्था किए नोटिस को निरस्त किया जाए तथा न्यायोचित कार्रवाई की जाए, ताकि वे अपने परिवार के साथ सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें