फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कुपोषित बच्चों को पोषित और स्वस्थ रखने के लिए जन सहभागिता जरूरी : बेबी रानी मौर्या

प्रदेश की बाल कल्याण एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य बुधवार को अयोध्या पहुंची। उन्होंने रामलला के दर्शन करने के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह श्रृंगी ऋषि आश्रम में आयोजित रामलला के राखी महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। इसके साथ ही कुपोषित बच्चों को पोषित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा करेंगी। बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कुपोषित बच्चों को पोषित करने का एक पखवाड़ा चल रहा है। इसके तहत लोगों को जागरूक करना है। इस जागरूकता अभियान में जन भागीदारी आवश्यक है। जितने भी हमारे बच्चे कुपोषित हैं, उनकी जानकारी लेते हुए उनको अस्पताल में भर्ती करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी देंगी। सरकार का प्रयास है कि कुपोषित बच्चे पोषित हों, स्वस्थ हों, इसके लिए जन सहभागिता भी जरूरी है। मंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार बहुत सी योजनाएं चला रही है। निराश्रित बहनों को पेंशन, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के साथ उनको पेंशन दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने नारी अभिनंदन बिल लाकर महिलाओं को 33% आरक्षण दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें