फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कांग्रेस विधायक दल के समूह ने किए रामलला के दर्शन

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 15 Apr 2026 01:53 PM IST

कर्नाटक से कांग्रेस के विधायक दल का एक समूह बुधवार को अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन कर रहा है। दर्शन के बाद सभी विधायक दिल्ली वापस लौट जाएंगे । इस दल में टीबी जयचंद्र, अशोक पट्टन समेत करीब दस अन्य कांग्रेस विधायक शामिल हैं। कुछ विधायकों के निजी सहयोगी (पीए) भी उनके साथ मौजूद हैं। इन विधायकों ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद आज उनका अयोध्या दौरा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक इस यात्रा को आस्था से जोड़कर पेश कर रहे हैं, लेकिन इसे सियासी संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह विधायक असंतुष्ट चल रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें