फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में अता करने पहुंच रहे लोग, सुरक्षा के किए गए इंतजाम

अयोध्या जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह सात बजे से विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। शहर में मुख्य नमाज सिविल ईदगाह में सुबह 8:00 बजे अता की गई। नमाज की इमामत करते हुए अमन-चैन व भाईचारे की दुआ कराई गई। हजारों लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचाई की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। गर्मी को देखते हुए ईदगाह के बाहर नमाजियों के साथ साथ राहगीरों के लिए शरबत और ठंडे पानी का इंतजाम किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें