फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होली व बारावफात को लेकर पुलिस सतर्क, एसपी ग्रामीण ने किया पैदल गश्त

मिल्कीपुर। रंगों के पर्व होली और बारावफात के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।मंगलवार शाम एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने थानाप्रभारी इनायतनगर रतन कुमार शर्मा व पुलिस बल के साथ इनायतनगर बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ग्रामीण ने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय रहते पुलिस को दें।जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। बताया कि क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। बाजार में गश्त के दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें