फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अबूधाबी में बुर्का पहनने पर विवाद

आकाश द्विवेदी Updated Thu, 09 Oct 2025 01:36 PM IST

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अबूधाबी में बुर्का पहनकर वहां पर पर्यटन का प्रचार करने पर विवाद खड़ा हो गया है। अयोध्या की प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने इस प्रकरण में दीपिका पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख रहा था कि दीपिका पादुकोण अबूधाबी में बुर्का पहनकर एक शो का प्रचार कर रही हैं। यही दीपिका जब भारत में रहती है तो जेएनयू में माई फ्रीडम का नारा लगाती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि दीपिका की भारत में मानसिकता दूसरी हो जाती है और इस्लामिक देश में कुछ और हो जाती है। भारत में कम कपड़ों में घूमती हैं और विदेश में बुर्का पहन लेती हैं। इसके पीछे दीपिका की क्या मजबूरी है। यह मानसिकता दर्शाती है कि भारत में इतनी फ्रीडम है कि जो आपका दिल करे बोल सकते हैं, जो मन करे पहन सकते हैं और खा सकते हैं। जबकि इस्लामिक देशों में इस्लाम धर्म के अनुरूप ही चलना होता है। इससे साफ पता चलता है कि फ्रीडम कहां पर है। यह गंभीर विषय है। भारतवासियों को दीपिका पादुकोण जैसे लोगों से सावधान रहना होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें