फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एलएलबी परीक्षा स्थगित होने पर छात्रों का हंगामा, पेपर लीक की आशंका

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 15 May 2026 03:32 PM IST

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को एलएलबी (त्रिवर्षीय) चतुर्थ सेमेस्टर के लेबर एंड इंडस्ट्रियल लॉज-2 विषय की परीक्षा अचानक स्थगित किए जाने के बाद परीक्षा केंद्रों पर छात्रों में नाराजगी देखने को मिली। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए दोपहर 2 बजे से आयोजित होने वाली परीक्षा को निरस्त कर 23 मई को दोबारा कराने का आदेश जारी किया। परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों का आरोप है कि उन्हें पहले से कोई सूचना नहीं दी गई। कई छात्र दूर-दराज जिलों और दूसरे राज्यों से परीक्षा देने पहुंचे थे। छात्रों का कहना था कि अगर परीक्षा स्थगित करनी थी तो इसकी जानकारी पहले देनी चाहिए थी। गोंडा निवासी राहुल यादव, मोहित तिवारी, राकेश पांडेय और अयोध्या के मिहिर नारंग समेत कई विद्यार्थियों ने पेपर लीक की आशंका जताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की। विद्यार्थियों ने यह भी मांग की कि दोबारा परीक्षा रविवार को कराई जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें