अयोध्या जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार रात में ड्यूटी कर रहे सफ़ाई कर्मचारियों को वार्ड बॉय ने पीटा । सफ़ाई कर्मचारी रात की ड्यूटी कर रहे थे उन्हें बुलाया गया की वार्ड में पानी गिर गया है आकर साफ़ कर दीजिए। मौके पर पहुँचे सफ़ाई कर्मचारी रामपलट कोरी और गोविंद यादव जब सफ़ाई कर रहे थे उसी समय उस समय वहाँ मौजूद वार्ड बॉय उन्हें मारने लगा मौके पर ड्यूटी कर रहे हैं स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव करके मारपीट को रोका और मामले को शांत कर दोनों लोगों को वाहन से हटाया। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह होने पर मौके पर पहुँची पुलिस कि फुटेज में घटनाक्रम को देखते हुए और पीड़ित से जानकारी लेती हुई।