जनपद में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आज अपराजिता सामाजिक समिति एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा संचालित बाल विवाह जागरूकता रथ को मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ आगामी एक माह तक जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर बाल विवाह के दुष्प्रभावों, कानूनी प्रावधानों और बाल अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। रथ यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों, धार्मिक गुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समुदायों से संवाद स्थापित किया जाएगा। अपराजिता सामाजिक समिति की निदेशक किरण ने इसे बाल अधिकार संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। किसी भी बाल अपराध की सूचना के लिए हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क किया जा सकता है।