फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में हुआ सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ

शनिवार प्रातः श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित यज्ञशाला में धार्मिक वातावरण के बीच सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या निवासी मनीष प्रजापति सहित पांच श्रद्धालुओं ने सुबह 6 बजे से सामूहिक पाठ प्रारम्भ किया। लगभग तीन घंटे तक चले इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि पाठ पूर्ण होने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने श्रीराम लला के दर्शन किए तथा राम परिवार और परकोटा परिसर स्थित सभी मंदिरों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रीराम जन्मभूमि परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें