अमानीगंज क्षेत्र में सोमवार को राम पथ पर एक पेड़ गिर जाने से मार्ग संकरा हो गया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। पेड़ सड़क के एक हिस्से पर गिरने से आने-जाने वाले वाहनों को सावधानी के साथ गुजरना पड़ा। खासकर दोपहिया और बड़े वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने के कारण कुछ समय तक यातायात धीमी गति से चलता रहा। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग को सूचना देकर पेड़ को जल्द हटाने की मांग की, ताकि मार्ग पूरी तरह से सुचारु हो सके।