समाजवादी पार्टी के बलिया सांसद सनातन पांडे बुधवार को अयोध्या पहुंचे। सपा कार्यालय में पूर्व मंत्री पवन पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में आए थे। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर मिले चंदे और चढ़ावे में गड़बड़ी हुई है तथा जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है। चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रस्ट के शीर्ष पदों पर बैठे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सपा 2027 का विधानसभा चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़ेगी।