फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में पासिंग आउट परेड, 835 अग्निवीर सेना में शामिल

Akash Dwivedi Updated Sat, 30 May 2026 11:00 AM IST

डोगरा रेजीमेंट के अयोध्या स्थित डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में शनिवार को अग्निवीरों के सातवें बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। 24 सप्ताह के कठिन सैन्य प्रशिक्षण के बाद 835 अग्निवीर भारतीय सेना का हिस्सा बने। जमीदार लाला परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में अग्निवीरों ने अनुशासन, साहस और सैन्य कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम पग पार किया। परेड का नेतृत्व अग्निवीर नवदीप सिंह ने किया। समारोह की समीक्षा ब्रिगेडियर जितेंद्र शर्मा, कमांडेंट डोगरा रेजिमेंटल सेंटर एवं स्काउट्स ने की। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को आधुनिक सैन्य तकनीक, शारीरिक दक्षता, युद्ध कौशल और सेना के उच्च मूल्यों के अनुरूप तैयार किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीर तरुण राणा को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर जितेंद्र शर्मा ने कहा कि डोगरा रेजिमेंटल सेंटर का राष्ट्रसेवा और सैन्य उत्कृष्टता का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने नवप्रशिक्षित सैनिकों से सेना की परंपराओं, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र प्रथम की भावना को सदैव बनाए रखने का आह्वान किया। समारोह में सैन्य अधिकारी, जवान और बड़ी संख्या में परिजन मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें