अवध विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, निर्धारित कार्यक्रम के तहत अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश संबंधी जानकारी दी जा रही हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग केंद्र पर उपस्थित होना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से प्रवेश संबंधी सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।