फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में आरोपियों के रिश्तेदारों तक पहुंची पुलिस की जांच

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब आरोपियों तक ही सीमित नहीं है बल्कि उनके परिजन और रिश्तेदार भी पुलिस की रडार पर आ गए हैं। पुलिस टीम अब उनके रिश्तेदारों की भी कुंडली खंगाल रही है। यह देखा जा रहा है कि कहीं आरोपियों ने चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमिताओं से अर्जित किए गए रुपए को अपने रिश्तेदारों के जरिए तो निवेश नहीं किया है। इसके लिए रिश्तेदारों की आय और उनकी संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। हाल ही में रिश्तेदारों की खरीदी गई संपत्तियों की पड़ताल की जा रही है। इसमें राम शंकर यादव के एक करीबी रिश्तेदार के कुछ माह पहले जमीन खरीदने की जानकारी मिली है, जिसकी भी पड़ताल कराई जा रही है। अन्य आरोपी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडे, सुभाष श्रीवास्तव, रमाशंकर मिश्रा आदि के रिश्तेदारों और उनके नेटवर्क की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें