फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या भीषण गर्मी में श्री राम अस्पताल की व्यवस्था चरमराई

भीषण गर्मी के बीच श्री राम अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में गर्मी से राहत के लिए किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। कई कूलर और पंखे हफ्तों से खराब पड़े हैं, जिससे वार्डों में उमस और गर्मी बढ़ गई है। हालात यह हैं कि मरीजों के परिजनों को घर से पंखा लाकर व्यवस्था करनी पड़ रही है। बिजली और ठंडी हवा की समुचित व्यवस्था न होने से मरीजों को रातभर हाथ वाले पंखों का सहारा लेना पड़ रहा है। तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से खराब कूलर और पंखों को जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में मरीजों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें