फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अवध विश्वविद्यालय में बीए प्रवेश की काउंसिलिंग शुरू

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम बीए में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दिन सामान्य वर्ग की रैंक 1 से 125 तक के अभ्यर्थियों को संतकबीर सभागार में सुबह 10 बजे बुलाया गया। अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई। अब तक 33 अभ्यर्थियों का प्रवेश पूरा हो चुका था। बीए प्रवेश के लिए दो दिवसीय काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है। कल सामान्य वर्ग की रैंक 126 से अंतिम रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें