कंपोजिट विद्यालय रामकोट सहित जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों को अखबार पढ़ने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों ने अखबार पढ़ाकर देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, खेल, व्यापार, विज्ञान, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों को जाना। प्रार्थना सभा में कुछ छात्रों ने अखबार से प्रमुख समाचार पढ़कर सुनाए, जिससे अन्य बच्चों को भी नई जानकारी मिली। शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि रोज अखबार पढ़ने से सामान्य ज्ञान बढ़ता है, भाषा में सुधार होता है और बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित होती है। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन कम से कम एक समाचार जरूर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षिका रीना जायसवाल सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।