फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 3318 लोग हुए साइबर ठगी के शिकार, गंवाए 6 करोड़

अयोध्या जिले में साइबर ठगी तेजी से बढ़ रही है। साइबर क्राइम थाना से मिले आंकड़े बताते हैं कि पिछले 6 महीने में ही जिले के लगभग 3318 लोग इसके शिकार हुए हैं और लगभग 6 करोड़ रुपये गवां दिए हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में जल्दी से शिकायत करने पर पुलिस ने लगभग दो करोड़ रुपए संबंधित बैंक खातों में होल्ड कराए हैं। इनमें से लगभग 85 लाख रुपए पीड़ित के खातों में भी वापस कराया जा चुके हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी मोहम्मद अरशद आलम ने बताया कि साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक रहना होगा। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। बताया कि किसी भी अनजान नंबर से आए हुए संदेश को क्लिक न करें। एपीके फाइल पर गलती से क्लिक न करें। किसी भी तरह के लालच या झांसे में ना आएं। साइबर ठगी के शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें