स्वतंत्रता दिवस को लेकर 15 अगस्त को पूरे देश के एयरपोर्ट पर अलर्ट है। अयोध्या एयरपोर्ट की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अयोध्या एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट परिसर में बैठक की। इसमें एयरपोर्ट की सुरक्षा का नए सिरे से खाका तैयार किया गया। इसका क्रियान्वयन भी किया गया है। इसके साथ ही महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की सुरक्षा में अब रांची से ट्रेंड विशेष स्वान दस्ता की तैनाती हुई है। चार स्वान अब महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की सुरक्षा में स्थायी तौर पर तैनात स्वान दस्ता में शामिल चारों स्वान को विशेष ट्रेनिंग दी गई है। इसके साथ ही 15 अगस्त को लेकर के रामनगरी ही नहीं महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की भी सुरक्षा को और भी मजबूत किया गया है। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर के पूरे देश के एयरपोर्ट पर अलर्ट पर है। अयोध्या एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिसमें सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर के एक बड़ी बैठक एयरपोर्ट परिसर में की है। एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर मास्टर प्लान बनाया गया है, जिसका क्रियान्वयन भी कर दिया गया है। इतना ही नहीं अब महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की सुरक्षा में स्वान दस्ता भी शामिल हो गया है। रांची से विशेष रूप से ट्रेंड चार स्वान को महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की सुरक्षा में आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया है।