फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रीराम जन्मोत्सव पर अयोध्या में निकली हेरिटेज वॉक

रामनगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मोत्सव पर शनिवार को हेरिटेज वॉक निकाली गई। इस दौरान अयोध्या के प्राचीन और पौराणिक स्थलों के बारे में श्रद्धालुओं और आगंतुकों को जानकारी दी गई। दशरथ महल से निकली हेरिटेज वॉक, हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि होते हुए कनक भवन से मतगजेंद्र मंदिर से होकर गुजरी। नया घाट स्थित रानी हो पार्क पर समापन हुआ। भगवान शिव और मां पार्वती के स्वरूप के साथ नारद का स्वरूप हेरिटेज वॉक के दौरान आकर्षण का केंद्र बना रहा। भगवान राम के अनन्य सेवक हनुमान जी की सेवक वानर सेना भी हेरिटेज वॉक में मौजूद रही। शिव पार्वती और नारद संवाद के जरिए प्राचीन मठ मंदिरों के बारे में राम भक्तों को जानकारी दी गई। भगवान राम के जन्मोत्सव के मौके पर पर्यटन विभाग की तरफ से हेरिटेज वॉक निकाली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें