फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ अयोध्या के लिए एकजुट हुआ महानगर, चला महा अभियान

अयोध्या में हर परिवार, एक रविवार, करे गंदगी पर प्रहार अभियान के तहत रविवार 31 मई को पूरे महानगर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि सुबह सात बजे से पूरे महानगर में सामूहिक सफाई अभियान शुरू हुआ। ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से 50 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। अनुमान है कि महानगर के 400 से अधिक स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान चला। उन्होंने कहा कि किसी नगर में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का स्वच्छता के लिए एकजुट होना अपने आप में कीर्तिमान है। समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से अयोध्या में स्वच्छता की नई संस्कृति विकसित हो रही है। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी लोगों के संकल्प को प्रणाम किया। इस दौरान नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, सभी संस्था के पदाधिकारी व सभी वार्डों के पार्षद आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें