फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामानंद सागर की बहू निशा पहुंचीं अयोध्या, बोलीं- मोदी -योगी के राज में सनातन संस्कृति का हो रहा प्रचार

रामानंद सागर की बहू निशा रामानंद सागर शनिवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने राम मंदिर में राम लला के दर्शन किए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि यह उनकी अयोध्या की पहली यात्रा है। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि राम लला के दर्शन कर वह भावुक हो गईं और पुराने दिनों की याद ताजा हो गई। बताया कि रामायण बनाते समय कई तरह की तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतें आई थीं। उस समय रामानंद सागर को प्रसारण की अनुमति के लिए दूरदर्शन के कई चक्कर लगाने पड़े। शुरुआत में बने चार एपिसोड को काटकर दो एपिसोड करके प्रसारण शुरू किया गया था।bबाद में उनके पति आनंद सागर ने भी रामायण से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया। उन्होंने कहा कि रामायण पर कई फिल्में और सीरियल बने, लेकिन रामानंद सागर की रामायण की तुलना आज तक किसी से नहीं हो पाई। अयोध्या के विकास की सराहना करते हुए उन्होंने नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि आज सनातन संस्कृति का व्यापक प्रचार हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें