फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह के लिए अनुष्ठान शुरू, मंडप प्रवेश के बाद हुआ पंचांग पूजन

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Nov 2025 12:45 PM IST

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में ध्वजारोहण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले पांच दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। अयोध्या, काशी और दक्षिण भारत के 108 प्रकांड विद्वान और वैदिक आचार्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं। अनुष्ठान के पहले दिन मंडप प्रवेश, मंडप पूजन, पंचांग पूजन, देवताओं का आह्वान और अग्निकुंड में अग्नि प्रकट की गई। वेद की ऋचाओ का पारायण शुरू हो गया है। राम मंदिर की यज्ञशाला में आहुतियां डालने का काम शुरू कर दिया गया है। रामार्चा और राम रक्षा स्रोत का पाठ किया जा रहा है। वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस का परायण हो रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र सपत्नीक राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह के मुख्य यजमान हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें