फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की

Sat, 13 Jun 2026 12:58 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे के चोरी मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र है, इसलिए चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के आरोप बेहद गंभीर हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि लंबे समय से संघ परिवार से जुड़े महिपाल सिंह द्वारा धन और आभूषणों में कथित गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित ट्रस्ट सदस्य निर्दोष हैं तो उन्हें नैतिकता के आधार पर जांच में सहयोग करना चाहिए, ताकि सत्य सामने आ सके। उन्होंने कहा कि अयोध्या मर्यादा, सत्य और धर्म की भूमि है। करोड़ों रामभक्त चाहते हैं कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो और यदि आरोप निराधार हैं तो यह भी स्पष्ट किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें