फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र से अयोध्या की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी डबल डेकर बसें, एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा बस अड्डा

नवरात्र के अवसर पर रामनगरी अयोध्या की सड़कों पर लंदन से मंगाई गई डबल डेकर बसें दौड़ने लगेंगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अयोध्या दौरे पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन बसों की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है और ये शहर की पहचान को नए आयाम देंगी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के 23 बस अड्डों को हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। अयोध्या का बस अड्डा भी इन्हीं में शामिल है और जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर यात्रियों को नई सौगात देगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बेड़ा आज 14,500 बसों का है, जिनकी औसत आयु केवल साढ़े पांच साल है। इसे देश का सबसे आधुनिक बेड़ा कहा जा सकता है। इलेक्ट्रिक बसों को लेकर उन्होंने कहा कि अब ये सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि लखनऊ–अयोध्या, अयोध्या–गोरखपुर, अयोध्या–काशी और काशी–प्रयागराज जैसे प्रमुख रूट पर भी ‘अटल सेवा सर्किट’ के तहत चलाई जाएंगी। ग्रामीण कनेक्टिविटी को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के अंतर्गत 1,540 नई बसें चलेंगी। इससे 7,000 गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा और बच्चों तथा यात्रियों को समय पर आने-जाने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें