जीएसटी 2.0 के तहत नए नियम सोमवार को नवरात्र के पहले दिन से लागू हो गए। जीएसटी 2.0 को लेकर अयोध्यावासी उत्साहित हैं। स्थानीय निवासी हों या फिर व्यापारी सभी लोग सरकार के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। रोटी, कपड़ा और मकान तीनों सस्ता हुआ है। गृहिणियों की रसोई भी सस्ती हुई है। रोजमर्रा के सामान सस्ते हुए हैं। दूध और दही सस्ता हुआ है। वाहन भी सस्ते हुए हैं। जीएसटी रिफॉर्म से खाने और पीने से लेकर दवा तक की खरीद में ग्राहकों को राहत मिली है। घी, पनीर, मक्खन, नमकीन काफी और आइसक्रीम सस्ते हुए हैं। घर बनाना सस्ता हुआ है, क्योंकि सीमेंट पर जीएसटी 28% से घटकर 18% कर दी गई है। खाद्य और कृषि संबंधी वस्तुएं, टेक्सटाइल, दवा और शिक्षा से जुड़े उत्पाद भी सस्ते हो गए हैं।