फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अयोध्या में निकला सम्मान मार्च

रामनगरी अयोध्या में स्वाधीनता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस विचार मंच के तत्वावधान में चौक स्थित मंगल पांडेय स्मृति स्थल से नगर निगम कार्यालय तक भव्य नेताजी सम्मान मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और संत-महंतों ने भाग लिया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। नगर निगम परिसर में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्त सहित अयोध्या के कई संत और गणमान्य लोग शामिल रहे। इस मौके पर चंपत राय ने कहा कि आज बसंत पंचमी का पावन पर्व भी है, जिस दिन मां सरस्वती की पूजा होती है और प्रकृति में नवचेतना का संचार होता है। उन्होंने बताया कि आज ही पश्चिम बंगाल के वीर हकीकत राय का जन्मदिवस भी है, जिन्होंने धर्म परिवर्तन से इंकार कर बलिदान दिया। “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा देने वाले महान नेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन आज पूरे देश में गर्व और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें